Saturday, April 12, 2014

इंसान की परिभाषा

टीचर : "आज इंसान बहुत आगे पहुँच गया है, ताकवर हो गया है, विज्ञान के बल पर बड़ी बड़ी बीमािरियों से, बड़ी बड़ी विपदाओं से लड़ने लगा है। " टीचर यह बोलकर बोर्ड पर बड़े बड़े अक्षरों में इंसान और विज्ञान लिखने लगी।
तभी एक छात्रा बोली "मैडम।"
मैडम लिखते हुए ही, बिना घूमे बोली "हाँ, बताइये" .
छात्रा बोली "मैडम, क्या लड़कियां इंसान नहीं होतीं? क्या सिर्फ लड़के ही आगे पहुंचे हैं लड़कियां नहीं।"
टीचर लिखते लिखते रुक गयी थी। शायद इंसान शब्द की परिभाषा में कुछ तलाशने लगी थी।

मनु कंचन

No comments: