Saturday, April 25, 2015

'नो एंट्री' का बोर्ड

हाथ में कागज़ लिए रास्ता पूछ रहा था लोगों से उस घर तक जाने का। अर्सों बाद आज कुछ पुराने चेहरों से मिलने का एक रोमांच तो था ही पर साथ ही एक डर भी के जाने वो चहरे उसे पहचानेंगे भी या नहीं। समाज और उसमें रहने वाले लोग मॉडर्न तो हो गए हैं लेकिन आज भी घर-परिवार के नए रिश्तों को जोड़ने में धर्म-जाति की कई बंदिशें लगी हैं। ऐसा लगता है मानो इस आधुनिकीकरण को घर-परिवार और समाज के कुछ क्षेत्रों में ही प्रवेश मिला है। घर-परिवार में नए रिश्तों को जोड़ने की प्रक्रिया आज भी इसके लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लिए खड़ी है और जहाँ कहीं ये आधुनिकीकरण गलती से प्रवेश कर भी लेती है, वहां तो उन रिश्तों के लिए ही मानो जैसे 'नो एंट्री' का बोर्ड लग जाता है।
खैर वो ये सोचते हुए लोगों के बताये रास्ते पर चला जा रहा था इस उम्मीद में के शायद आज ये 'नो एंट्री' का बोर्ड ना मिले। कुछ देर चलने के बाद वह दरवाज़ा दिखने लगा, जिसपर उसके पिताजी के नाम की छोटी सी तख्ती लटकी थी। उसका मन उस तख्ती और उसपर लिखे नाम को देखकर ही प्रसन्न हो गया। उसके हाथ में पकड़ा वह पता अभी तक सिर्फ एक कल्पना ही था, पर उस तख्ती ने इस कल्पना को हकीकत का एक रूप देना शुरू कर दिया था। दरवाज़े पर पहुंचकर उसने घंटी बजाई। दरवाज़ा खुला और सामने उसके पिता खड़े हो गए। इससे पहले के वह कुछ कह पाता, पिता ने ज़ोर का एक थप्पड़ मार दिया और एक मिनट बाद वहीँ गिर गए। उसने गिरते पिता को संभाल तो लिया, पर यह समझ नहीं पाया के वो 'नो एंट्री' का बोर्ड है अब है या नहीं।
-- मनु कंचन

Saturday, March 28, 2015

पानी की टंकी - लघु प्रेम कथा

दोनों हाथों से धकेलती वो पानी की उस टंकी को उस तंग रस्ते की ओर फिर ले गयी, इस उम्मीद में के शायद वो आज फिर दिखाई देगा। टंकी की रफ़्तार आधी हो गयी थी और उसके दिल की दुगनी। हर बार धक्का मारती, फिर रूकती खड़ी होती, पूरी गली पर एक नज़र घुमाती और फिर धक्का मारती। आधी गली पार हो चुकी थी, हाथ थोड़े टूटने लगे थे।  पर हाथों से ज़्यादा उस उम्मीद में दरार आने लगी थी। वो कुछ उदास मन से  झुक कर अगला धक्का मारने के लिए तैयार ही हुई थी के पीछे से आवाज़ आई "रुकिए मैं कर देता हूँ।" लड़के ने अपने हाथ टंकी पर टिकाये और धक्का देने लगा। देखते ही देखते गली पार हो गयी। वो लड़के की ओर देख कर मुस्कुरा ही रही थी के लड़का एकदम से खड़ा होकर बोला "२० रूपये दे दीजिये, आपके घर तक ले जाने के 40 और लगेंगे। आप दो गली छोड़कर रहती हैं न।"

--मनु कंचन 

Wednesday, March 25, 2015

हमने अंजाम देख लिया

आगाज़ से पहले ही हमने वो अंजाम देख लिया,
हमसे जो छुपाकर रखा था,
अपने क़त्ल होने का वो पैगाम देख लिया,
अब क़दमों को क्या समझाएं,
अब तो वो डगमगाएंगे,
वो तो चलती साँसों से डरते थे,
मुकाम-ए-अंजाम की उन रुकी साँसों से कैसे,
जाने कैसे ये रिश्ता निभा पाएंगे

-- मनु कंचन

Sunday, December 28, 2014

Two Minutes of Freedom


The pole was standing in the middle of that ground, the ground which belonged to the open space where money was exchanged for food and the food which filled the bellies of people who already had their bellies inflated and coming between their hearts and feet. He was stationed in that area to fill up the empty glasses of those big bellies. He ran around with jugs full of a liquid necessary for human existence. So in essence his existence was necessary for human existence or rather I should say his work was necessary for human existence. But whose existence, those who already had their bellies of the size of big round bongos, those who already existed in the world. 
Perplexed by this question of existence she was wondering on the who is whose reason of existence, when she suddenly came to my senses on hearing "Madam, paani." He was standing in front of her with a jug in his hand. She smiled and nodded in return. He put some water into the glass and turned to go back to his station. His steps were as usual fast yet steady. But while going back he took a small detour. He caught hold of that alone standing pole in the middle of that ground and took two full 360 deg circles around it. And then went back to his usual track. He did this twice while she was there munching on those hot paneer paranthas.
Her eyes were set on that pole now. Well not all the time, but whenever she got a chance to look at the pole she did. Now she wanted to see his face, while he was in contact of that pole and in full swing taking or making those rounds. It seemed he was enjoying those circles. It was as if he was running for those rounds, those circles only, the job of giving water just the job, not him. He was more than that. And in that space he was those circles around that pole and that pole the symbol of his two minutes of freedom. 
She went back to the same place for food after two weeks. The pole in the middle of that open space, was also now in the middle of a round table. The pole was also sun-protected by a plastic umbrella fixed at the top. "And he, where is he?" she thought. Her eyes looked around for that young boy, but couldn't find him. She went to the counter, inside the round concrete building where that space's owner sat. She was going to ask the owner, when she heard that tapping sound. It came from the corner where utensils were being washed.
She didn't pay much heed to it and went ahead asking the owner "Bhaiya, woh ladka jo paani dalta tha kahan gaya." He smilingly greeted her and replied "Madam, woh raha." pointing towards the same area from where that tap came.
He was there, busy in washing utensils. That tap sound again came in some time. Before she could ask anything, the owner himself said "Ye yahin thik hai, baahar customers ke saamne sambhaalna mushkil ho jaata hai. Oye aavaaz mat kar." The sound stopped for some time. She stood there thinking about something. Owner asked "Madam, aapka order?" She was going to say when the same tap resonated again in her ears. She started smiling and said "Nahin bhaiya, ab yahan ka paani mujhe suit nahin karta."

Thursday, September 4, 2014

Udaan: A good Movie

Watched Udaan yesterday. Many people recommended it so at last watched it. A good movie on a subject rarely touched. Not much focus have been given either in the Indian popular cinema or in the alternate/art cinema to the subject of disturbed childhood, authoritarian parent (mostly father) when that is the reality in many cities, towns and villages of India especially in the middle classes.

I understood one more thing, that is parents don't know parenting beforehand, nobody teaches them. And may be it cannot be taught also. But I think some guidelines can be or are given nowadays. The specialists who work in the field of child care or the experienced parents might give more accurate information on this, not me. What all I can say is that the parents too learn parenting on the go i.e. when they have a child with them. And the important point when someone (including myself) learns something on the go is that you are bound to make mistakes. And here the mistakes are not affecting you only, they are affecting the child also that too may be for a lifetime, who knows. As one of the dialogues says in the movie

"ज़िन्दगी भर के लिए घाव दे दो पीठ पर, डरा दो बच्चे को, फिर माफ़ी  मांग लो..."

The situation presented in the movie might seem to be an extreme one, but going by the official ministry report (here) two out of every three children suffer one or another form of physical abuse (burning, hitting, punching, shaking, kicking, beating or otherwise harming a child) and this is mostly done by the parents or the care taker of the child (both intentionally or unintentionally done). Though the list seems too strict for classifying something as physical abuse, but sometimes these small-small incidents leave a mark on the child for a long time and that's why it becomes so important to define it so strictly. But defining it like this might not be of much use as the incidents happen inside the homes where the children are very vulnerable and when it is done by the parents nobody is there to stand with them, except the state i.e. the government. This too happens in case the incident is reported which happens very rarely.

Coming back to the movie, it is a good movie. The actors (both young and adult) and the director have done a good job. Do watch it if not already.

Tuesday, September 2, 2014

Dead Poets' Society All It Was

Ending of movie Dead Poets Society and a poem I wrote on this scene:

On the desks were they standing,
Their horizons expanding,
Bidding the light goodbye,
For the lamps were now, not shy,
They stood there, very tall,
Going beyond, the authority's fall,
Realists were they, in their right,
Standing there with all their might,
Reality taught, what books couldn't,
That chapters ended but life didn't,
Writing this life was their cause,
Indeed, very indeed
Dead Poets' Society all it was


 

कोई रूठ ना जाए

कोई रूठ ना जाए बस यूँ ही,
ये सोच हमने मोहब्बत ना की,
दस्तूर-ए-ज़माना देखिये,
रुसवा भी किया हमें,
तो बेवफाई के लिए


-- मनु कंचन

Monday, June 23, 2014

वो निकली नौकरी करने थी

वो निकली काम/नौकरी करने थी,
जमाने से लड़कर आई है,
वो निकली कॉलेज पढ़ने थी,
ज़माने से भिड़कर आई है,
कुसूर उसको दूँ या समाज को,
या चौखट की सीमा के रिवाज़ को,
कुछ रवायतें समाज ऐसी बनाता है,
ज़ंजीरों को जैसे इश्क़ बताता है,
ना इश्क़ किया हमने पर इतना जानते हैं,
ज़ंजीरों को तो जानवर भी बुरा मानते हैं 


--मनु कंचन

Wednesday, June 4, 2014

घर की दरारें

घर की दरारें दिखाई नहीं जातीं,
दबी हुई बातें बताई नहीं जातीं,
दागी तसवीरें लगाई नहीं जातीं,
चेहरों पे जिनके कुछ निशान रह जाते हैं,
कहानियां उनकी फिर सुनाई नहीं जातीं 


--मनु कंचन

Tuesday, May 20, 2014

लम्बे बाल

"नहीं, मैं लड़की हूँ" वह ५-६ (5-6) साल की लड़की अपनी क्षमता से कुछ तेज़ आवाज़ में अपने मामाजी से बोल रही थी। लोगों से खचाखच भरे उस ट्रेन के डब्बे में, उस लड़की की आवाज़ कहीं दब सी गयी थी। मैं उनकी सीट के बगल में खड़ा था। आखिर आरक्षित डब्बे में साधारण वर्ग की टिकट लेकर चढ़ने वाले को खड़े होने की ही तो जगह मिलेगी। लड़की के मामाजी २०-२२ साल का एक जवान लड़का ही था। मामाजी लड़की को थोड़ा तंग करने के भाव से बोले "पर आपके बाल तो लम्बे नहीं हैं, न ही आपके कान या नाक में कुछ डाला हुआ है।" मामाजी कह तो सही रहे थे, लड़की के बाल बॉयकट के थे और न तो उसके कान बिने हुए थे और ना ही नाक। "यहाँ आस पास देखो किसी भी लड़की के बाल छोटे नहीं हैं और सबने नाक और कान में कुछ पहना हुआ है।" इससे पहले की लड़की आस पास देखती मैंने ही आस पास बैठी लड़कियों और महिलाओं पे नज़र घुमा दी। मामाजी इसमें भी सही थे, सब लड़कियों के बाल लम्बे, नाक और कान बिने हुए थे।
वह लड़की रोते हुए अपनी माँ के पास चली गयी और बोली "माँ, मैं लड़की हूँ ना।" यूँ लगा मानो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए फ़रियाद कर रही हो और एक सहारा मांग रही हो। माँ बोली "हाँ, हाँ तू है।" फिर अपने भाई की तरफ देख कर बोली "बस बहुत हो गया।" लड़की चुप हो गई, पर शायद संतुष्ट नहीं। खैर फिर भी लड़की को तो शायद उसका सहारा मिल गया पर मैं इन बालों की उलझन में फँस गया। इस नई हकीकत को सत्यापित करने के लिए मैंने फिर आस पास निगाह घुमाई, तो बस लम्बे बाल, बिने हुये कान और नाक ही दिखाई दिए।

मनु कंचन

Saturday, May 17, 2014

तेरी हुकूमत

तेरी हुकूमत मुझे क़ुबूल है,
पर याद रखना इस हुकूमत का भी इक उसूल है,
मैं जानता हूँ तुझे इक कर्ज़ चुकाना है,
पर याद रखना तुझे इस रिश्ते को भी निभाना है,
मैं डोर थामे रखूँगा अपने छोर की,
तू सिलवटें निकाल देना अपने ओर की,
देखना ये मज़हब की कैंची से न कट जाए,
देखना कहीं ये मांझे के बाजार में न बिक जाए

-- मनु कंचन

Thursday, May 15, 2014

हमने मोहब्बत छोड़ दी

हमने मोहब्बत छोड़ दी,
यूं की अब हमने इबादत छोड़ दी,
जिस छाँव तले हम बैठे थे,
उस छाँव की चाहत छोड़ दी,
जिस हुकुम के हम दीवाने थे,
हमने वो हुकूमत छोड़ दी,
जिस चौखट को हमने किया था सजदा,
हमने वो चौखट छोड़ दी,
जिस हसरत से हम मिले थे रब से,
हमने वो हसरत छोड़ दी,
जिस वफ़ा से हमने निभाये थे रिश्ते,
हमने वो वफ़ा भी छोड़ दी,
बस हमने मोहब्बत छोड़ दी,
यूं की अब हमने इबादत छोड़ दी...

--मनु कंचन

Monday, May 12, 2014

लोकतंत्र के हालात

कमल (BJP+) आये या हाथ (Congress+),
हैं तो दोनों ही चोरों की बारात,
जिस मर्ज़ी को रख लो अपने साथ,
लूटेंगे तुमको ये खुले हाथ,
दोनो के हैं कारोबारी ही नाथ,
प्रसाद पूंजी का ही लगाएंगे दिन रात,
कारखाने लगेंगे हाथोँ हाथ,
मज़दूरों की ना सुनेगा कोई बात,
बहुत बढ़ेगी ठेकेदारी की जात,
मौत लगाएगी खेतों में घात,
कहीं सूखा तो कहीं होगी पैसे की बरसात,
ऐसे ही अच्छे दिन हैं और आएंगे इनके साथ,
ऐसे रहे हैं और ऐसे ही होंगे इस लोकतंत्र के हालात...



मनु कंचन

Sunday, May 11, 2014

कानों का छेदना

तीन चक्कों पे चलने वाले रिक्शा पर बैठे हुए, एक छोटे से शहर की तंग सी गली से गुज़र रहा था।  आस पास की दुकानों पर नज़र घुमायी तो देखा दुकानें भी उतनी ही तंग थीं जितनी के गली। सोने, चांदी के गहनों से लदी हुई वो दुकानें तंग जरूर थीं पर गऱीब नहीं। दो तीन दुकानें निकली ही थीं के एक दुकान से ६-७ साल की लड़की रोते हुए बाहर आई। उसके एक कान से हल्का सा खून निकल रहा था। पीछे ही उसकी माँ और एक ५५-६० साल की औरत आती दिखाई दीं। एक हाथ से माँ लड़की को पकड़ रही थी तो दूसरे से कान के एक छोटे से झुमके को। लड़की रोती ही जा रही थी। माँ उसके आंसू पोंछते हुये पयार से बोली "दर्द हो रहा है?" लड़की ने हल्के से सिर हिला दिया। माँ फिर बोली "बस थोड़ी देर और, फिर हम तुम्हारी मनपसंद जगह चलेंगे।  ठीक है।" लड़की बोली "पर माँ मुझे दर्द हो रहा है, मुझे अन्दर नहीं जाना।" लड़की को शायद पता भी नहीँ था कि जो हो रहा है उसे कहते क्या हैँ।
खैर माँ ने कहा "गलत बात चलो अन्दर।" माँ की आवाज़ में हल्का सा गुस्सा दिख रहा था। लड़की तब भी अंदर नहीं गयी। माँ ने पीछे बूढी औरत की ओर देखा, मानो कुछ विनती कर रही हो। बूढी औरत ने ना का इशारे करते हुये सिर हिला दिया। लड़की के कान से खून की बून्दें अभी भी निकल रही थी। तभी माँ ने एक लम्बी सी सांस ली, पूरे ज़ोर से लड़की का हाथ पकड़ा और उसे खींच कर अन्दर ले गई। ये सब कुछ होने में रिक्शा जिस पर मैँ बैठा था उस दुकान को कहीं पीछे छोड़ आया था। अब बस दुकान के उस पारदर्शी कांच से लड़की के रोने की धुंधली सी तस्वीर दिखाई दे रही थी। पूरा तो पता नहीं पर शायद प्रक्रीया पूरी हो ही गई होगी, कान आखिर छिद ही गए होंगे। और शायद लड़की नए नए कुण्डल पाकर बाद में खुश भी बहुत हुई होगी, किस चीज़ हुई होगी मुझे नहीं पता।

मनु  कंचन

Saturday, May 10, 2014

घटनायें





हँसता हूँ अपनी ही रचनाओं पे,
लिखीं हैं जो जीवन की अनगिनत घटनाओं पे,
ये घटनायें कितने निशान छोड जाती हैं,
जिंदगी के रासते जाने कैसे मोड़ जाती हैँ,
मंज़िलों के निशान तक बाकी नहीं रहते,
इनकी बुनियाद को कुछ ऐसे तोड़ जाती हैँ... -- मनु कंचन


 

Thursday, May 8, 2014

लोकतंत्र का मेला - भाग २

मेला है भई मेला है,
लोकतंत्र का मेला है,
पांच साल में आता है,
रंग अनेकों लाता है,
इसे, खूब सजाया जाता है,
सबको ही बुलाया जाता है,
ऊँची ऊँची आवाज़ों में,
बहुत शोर मचाया जाता है,
रंगबिरंगे मंचों पर,
फिर नाटक रचाये जाते हैं,
टेढ़े मेढ़े नेताओं को,
फिर एक्टर बनाया जाता है,
जगह जगह पे जा जाकर,
फिर चर्चाएं की जाती हैं,
बड़े बड़े से पंखों से,
इक हवा चलायी जाती है,
बड़ी बड़ी मशीनो से,
नदी, पैसे की बहाई जाती है,
जब ये सब देखा जाता है,
तो प्रश्न ये मन में आता है,
ये मेला कौन सजाता है,
कौन हमें बहलाता है,
ये पैसा कहाँ से आता है,
मेला आने के पहले तक,
कहाँ ये रखा जाता है,
ये क्यों नहीं कोई बताता है,
ये क्यों नहीं कोई बताता है,
इन प्रश्नों के फिर उत्तर में,
बस इतना समझ में आता है,
नहीं नहीं ये मेला नहीं,
ये तो वोटों का व्यापार है,
नहीं नहीं ये मेला नहीं,
ये तो खुला बाजार है,
ये हम लोगों का मेला नहीं,
बस कुछ लोगों का मेला है,
अरे भई, मेला है भई मेला है,
लोकतंत्र का मेला है
--- मनु कंचन

Wednesday, April 23, 2014

दुआ में नाम

जब तक हम कुछ बोले नहीं तब तक ही हम अच्छे थे,
जब कुछ बोलकर मैदान में आ गए,
तो कहने लगे ये तो अकल से भी कच्चे थे,
न बोलते तो हम सो न पाते,
अब बोल दिए तो संग ही रात गुजारेंगे,
कुछ तारे तुम चुनना कुछ हम चुन लाएंगे,
अमावस की काली रात में,
इन्हीं तारों से, इक बेदागी चाँद सवांरेंगे,
जो कोई और हम जैसा फिर कहीं और रात गुज़ारेगा,
अगली बार अपनी दुआ में हम दोनों का नाम पुकारेगा


-- मनु कंचन

Monday, April 21, 2014

लोकतंत्र का मेला - भाग १

मेला है भई मेला है,
प्रजातंत्र का मेला है,
पांच साल में आता है,
रंग अनेकों लाता है,
कुर्सी खाली हो जाती है,
लोगों को सौंप दी जाती है,
वोटों की दौड़ फिर लगती है,
कोई कलफ पहनकर आता है,
कोई नेता जी कहलाता है,
सब मंचों पे चढ़ जाते हैं,
हुंकार लगाये जाते हैं,
धर्मों को उठाया जाता है,
भगवान बुलाया जाता है,
पर, पर...
रोटी की बात नहीं उठती,
क्यों काम नहीं मिल पाते हैं,
क्यों खेत सूने हो जाते हैं,
ये क्यों नहीं पूछा जाता है,
ये क्यों नहीं पूछा जाता है- जब नारे पुकारे जाते हैं
जब वोट बटोरे जाते हैं,
लोकतंत्र का लोक हैं हम,
ये हम लोगों का मेला है,
समझने की ये बात ही है,
ये हम लोगों का मेला है,
मेला है भाई मेला है,
लोकतंत्र का मेला है...
-- मनु कंचन

बैग की जमावट

पीछे कैरियर पर स्कूल का बैग रखा था। स्कूल का बैग उस पतले से कैरियर पर संभाले रखना भी एक कला बन गयी थी । किताबों और कॉपियों की जमावट एक चित्र का रूप लेती जा रही थीं। बैग उसके लिए कागज़नुमा कैनवस और हर किताब, हर कॉपी एक अलग नया रंग। इस चित्र को हर रोज़ बनाना और फिर शाम को इसे बिगाड़ना, नहीं नहीं बिगाड़ना नहीं मिटाना ताकि फिर एक नया चित्र बना सके, एक नियम बन गया था। उसके लिए स्कूल जाना इस चित्र को बनाने का एक अवसर था। उस दिन भी वह अपने चित्र के साथ अपनी कक्षा में बैठा था। आस पास सब व्यस्त थे रंगों से कागज़ को भरने में। ड्राइंग की क्लास चल रही थी। उसने भी अपना बैग उठाया और पिछला चित्र मिटा कर एक नया चित्र बनाने लगा। कुछ देर बाद मैडम उसके पास आयीं। अपनी दुनिया में खोया उसे लगा मैडम उसके बैग के बारे में जानकार खुश होंगी। उसे क्या पता जहाँ वो चला गया है उस जगह के दरवाज़े पे दुनिया ने "प्रवेश निषेध" लिखकर मानकीकरण का एक ताला टांग दिया है। तभी मैडम चिल्लाते हुए बोली "बैग नीचे रखो और रंग भरने शुरू करो।" उसने सहम कर बैग नीचे रखा और रंग उठा लिए। भरे उसने तब भी नहीं, पर उसे "प्रवेश निषेध" अब साफ़ साफ़ लिखा हुआ दिख रहा था। कैरियर पे बैग को संभालते संभालते साईकिल गलत दिशा में मुड़ गई थी।

मनु कंचन

Friday, April 18, 2014

सूर्य की पहचान

सूर्य की किरणें आज तीखी लग रही थीं, मानो एक नाराज़गी ज़ाहिर कर रही हों। बोल रही हों "सुनो आज वो नाराज़ हैं।" सूर्य नाराज़ है, पर क्यों। इसी पे चिंतन कर रहा था कि विज्ञान की वह बात याद आ गयी "सूर्य भी एक तारा है।" यूँ लगा जैसे सूर्य की कहानी ने नया मोड़ ले लिया हो। सूर्य एक तारा है!!!!! पर उसे तारों की श्रेणी में रखना तो शायद कल्पना में भी संभव न होगा। विज्ञान जाने कौन से पैमाने लगाता है। विज्ञान ये समझता नहीं कि तारे टिमटिमाते हैं और सूर्य, वो तो जलता है, तेज़ बहुत तेज़। यूँ लगा जैसे इतना नज़दीक होना ही इसके लिए एक अभिशाप बन गया हो। कैसी विडम्बना है अपनों से जाने कितनी दूर खड़ा है और जिनके करीब खड़ा है वो इसको इसकी पहचान ही नहीं देते। जाने फिर भी कैसे ये उन्ही के लिए हर पल जलता है, हर पर उन्हें ही रोशनी देता है। ज़रूर अपने अस्तित्व को खोने की आग ही इसे हर पल जला रही होगी।

मनु कंचन